

कलेक्टर ने ‘सार्थक स्कूल’ का किया निरीक्षण
धमतरी। कलेक्टर ने नगर स्थित मानसिक रूप से विशेष बच्चों के लिए संचालित ‘सार्थक स्कूल’ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान बच्चों के शैक्षणिक एवं सहायक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से बातचीत किया और बच्चों के दैनिक दिनचर्या, प्रशिक्षण पद्धति तथा विशेष जरूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बच्चों के लिए एक समुचित आवासीय हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जा सके।जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सकीय सुविधा तथा मनोरंजन के समुचित प्रावधान सुनिश्चित हों।बच्चों ने कलेक्टर को ड्राइंग एवं विभिन चींजे बनाकर दिखायी।तथा ही स्कूल परिसर के समतलीकरण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार हो सके। कहा कि दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक हैं।


