
महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
धमतरी। कलेक्टर ने श्यामतराई स्थित संबलपुरी साड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान केंद्र में कार्यरत महिलाओं से बातचीत करते हुए साड़ी निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता, लागत एवं विपणन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर,कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र न केवल पारंपरिक कला के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।साड़ियों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और रंग संयोजन का अवलोकन किया तथा बाजार की मांग के अनुरूप नवाचार अपनाने पर जोर देते हुए,अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के लिए आधुनिक पैकेजिंग मशीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे साड़ियों की बाजार में आकर्षक प्रस्तुति हो और बिक्री में वृद्धि हो सके।कहा कि महिलाओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल को और विकसित किया जाना आवश्यक है।इसके लिए समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन, रंग संयोजन, आधुनिक ट्रेंड तथा ई-मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।साथ ही निर्देश दिए कि स्व-सहायता समूहों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए।


