

जातिवार जनगणना व आरक्षण लागू करने की उठी मांग
रायपुर। ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रायपुर आयोजित “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग, युवा, छात्र एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ज्ञापन में जातिवार जनगणना, 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने, यूजीसी में सह-आरक्षण, मंडल आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व तथा क्रीमी लेयर व NFS व्यवस्थाओं की समीक्षा जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं।समिति के संस्थापक ने कहा यह संघर्ष संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है। जब तक ओबीसी समाज को उसके अधिकार पूर्ण रूप से नहीं मिलते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा
“जातिवार जनगणना से ही समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उसी आधार पर नीतियां बननी चाहिए।वहीं
युवा प्रतिनिधि विशेष बघेल ने कहा “देश का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। रोजगार और शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।


