
विभागीय मंत्री व सरकार का किया पुतला दहन
धमतरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी वितरण में अनियमितताओं को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने गांधी मैदान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान विभागीय मंत्री सहित प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया गया।इस मुद्दे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।तथा प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि साड़ी वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ है।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें कहा महिलाओ को झूठे सपने दिखाकर लगातार महिलाओं को ठगने का कार्य किया है. चाहे वह महतारी वंदन के नाम पर झूठा वादा हो या गृहणी माता बहनों को 500 रुपए में, रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा हो आज भाजपा की सरकार महिलाओं के अपमान में एक -कदम आगे बढ़ते हुए गुणवत्ता हीन साड़ियों का वितरण कर रहे है,अंबिका सिन्हा एवं शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी ने कहा कि यह केवल आर्थिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान का मुद्दा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


