
धमतरी।कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुरूद स्थित मेसर्स अमृत एग्रोटेक राइस मिल में आकस्मिक निरीक्षण किया,जांच के दौरान पाया गया कि फर्म द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु धान का अनुबंध किया गया था, जिसके विरुद्ध धान का उठाव किया गया। इस उठाव के आधार पर 76,346.26 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, लेकिन फर्म द्वारा मात्र 34,970.02 क्विंटल चावल ही जमा किया गया है।वहीं भौतिक सत्यापन के दौरान मिल परिसर में 54,715 क्विंटल धान की कमी भी पाई गई, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।तथा जांच के समय संचालक द्वारा बी-1 दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही मासिक विवरणी दी गई।व मिल परिसर में स्टॉक बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं पाया गया।इस प्रकार उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की विभिन्न कंडिकाओं तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


