महा रोजगार मेला का आयोजन

धमतरी। जिले के विभिन्न व्यवसायिक केन्द्रों, ’’युवा’’ कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कलेक्टर के निर्देश में 20 मार्च को लाइवलिहुड कॉलेज धमतरी में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस मेले में विभिन्न सेक्टरों से लगभग 30 नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल, ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।जिसमें लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है।इसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *