
सिलेंडर एवं उपकरण जब्त
धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के वाणिज्यिक उपयोग को रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज कुरुद तहसील अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाणिज्यिक परिसरों में निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान लक्की गैस चूल्हा एवं बर्तन भंडार, कुरुद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग वाणिज्यिक कार्यों में करते पाया गया। जिस पर उक्त सामग्री को आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


