स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से 38 पौवा देशी शराब एवं स्कूटी जप्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस्तर रोड सोरिद नगर काली मंदिर के सामने से एक स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG 24 P 0322 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर श्यामतरई की ओर जा रहे हैं।जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर उक्त स्कूटी को रोक कर व्यक्ति से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम मोहम्मद इमरान,उम्र 33 वर्ष, निवासी 134 विकास नगर, ओडाफोन ट्रांसफार्मर गुढियारी रायपुर,बताया।जिस पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।वहीं विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *