सहायक शिक्षकों को मिली पदोन्नति,

32 शिक्षक बने प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक

धमतरी। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में सम्पन्न हुई।इस प्रक्रिया में ई-संवर्ग के 18 तथा टी-संवर्ग के 14 सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग के माध्यम से सम्पन्न कराई गई।इसमें वरिष्ठता के आधार पर सहायक शिक्षकों ने उपलब्ध संस्थाओं की सूची में से अपनी स्वेच्छा से पदस्थापना के लिए संस्थान का चयन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *