घरेलू गैस सिलेंडरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया

कलेक्टर ने नियमों का पालन करने आमजन से की अपील

धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के सुरक्षित उपयोग और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान टीम ने गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, वैध दस्तावेजों तथा वितरण व्यवस्था की पड़ताल की।एवं निरीक्षण में कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नियमानुसार समझाइश दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध रिफिलिंग करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *