
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित Deendayal Upadhyaya प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में बैठक आयोजित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसेवा के संस्कार तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित किया जाता है।इसी उद्देश्य से भाजपा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है, जिससे कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को बेहतर तरीके से समाज तक पहुंचा सकें।


