
धमतरी। नशा मुक्ति केंद्र कुरूद शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आज दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत जी- जामगांव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।विषय था-डिजिटल साक्षरता के लिए कार्यक्रम था।जिसमें हमारे ग्रामीण सामाजिक परिवेश में नशीले पदार्थों से दूर रहने की मुद्दों पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया।आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार साहू,ने कहा कि नशा हमारे समाज के एक जटिल समस्या बन चुका है जो दिन प्रतिदिन और गहरी होती जा रही है,यह समस्या समाज के हर वर्ग में देखी जा सकती है।वहीं उदय साहू सचिव ने कहा कि नशा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है,जो व्यक्ति के शारीरिक ,मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है।यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि व्यक्ति के परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


