

धमतरी। महापौर के प्रयासों से ग्राम छाती में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्वीकृति मिली है।प्रस्तावित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के स्थापित होने से धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में उत्पादित दूध का संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा सकेगा।कहा कि जिला कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में समृद्ध है।यहां बड़ी संख्या में किसान और गौ पालक डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से दुग्ध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों का निर्माण भी स्थानीय स्तर पर संभव होगा।इससे डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।महापौर ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ धमतरी को दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना से न केवल किसानों और गौ पालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि धमतरी जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।तथा आने वाले समय में यह परियोजना जिले के दुग्ध उत्पादन और डेयरी व्यवसाय को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


