

निराई माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी और बेहतर सुविधाएं
धमतरी।कलेक्टर ने जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मोहेरा का दौरा कर निराई माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।तत पश्चात ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की समस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि निराई माता मंदिर की विशेष मान्यता है और यह साल में एक बार ही खुलता है, जिसके कारण मेले में यहाँ हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए व्यवस्थित मार्ग व सीमेंटीकरण की मांग रखी।जिस पर कलेक्टर नेजनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने और आवश्यक कार्य कराने, टाइल्स लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए।साथ ही पानी व्यवस्था, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।


