पी.एम. अभ्युदय योजना

धमतरी।जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2025-2026 के हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रधान मंत्री अभ्युदय योजना में 218 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से रू.1,00,000/-तक ऋण तथा अनुदान राशि रू. 50 प्रतिशत विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने के लिए दिए जाने का प्रावधान है।इसके तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग, बिहान, जनपद पंचायत एवं कार्यालय द्वारा शिविर आयोजित कर प्रचार-प्रसार के माध्यम से कुल 278 आवेदन पत्र तैयार किये गये थे, जिन्हे स्वीकृति हेतु संबंधित बैंकों को प्रेषित किये गये है।बैंको को प्रेषित आवेदन पत्रों में बैंक द्वारा कुल 26 ऋण प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान कर अनुदान राशि की मांग की गई है।वहीं 27 ऋण प्रकरण बैको द्वारा वापस किये गये है।तथा कार्यालय द्वारा प्रेषित ऋण प्रकरणों में कुल 225 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृति हेतु बैंक में लंबित है।आवेदको से आवेदन पत्र 16 मार्च तक कार्यालय में जमा लिये जायेंगे एवं स्वीकृति हेतु बैकों को प्रेषित किये जायेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *