
व्यापारियो ने चौक का पुराना वैभव लौटने जनसहयोग से स्थापित की मूर्ति
नगरी। विगत दिनों सांकरा के नंदी चौक में पूर्व में स्थापित नंदी की मूर्ति को दूसरे स्थान ले जाया गया।उसके बाद से सभी दुकानदार चौक में सूनापन महसूस कर रहे थे। चौक का न सिर्फ नाम बल्कि पहचान भी नंदी के नाम पर थी, मूर्ति हटने से पहचान ही खो गयी थी।इस पुराना वैभव लौटाने के लिए आसपास के लोगो व दुकानदारों ने बैठक लेकर चर्चा की, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नंदी चौक के पुराने स्थान पर फिर मूर्ति स्थापना की जाएगी।साथ ही नंदी समिति का गठन भी किया गया।एवं समस्त ग्रामीणों का सहयोग लेकर मूर्ति की स्थापना का निर्णय लिया गया ताकि कोई व्यक्ति विशेष मूर्ति पर अपना अधिकार जताते हुए अन्यत्र न ले जा सके।पश्चिमबंगाल के मूर्ति कलाकार को बुलाकर भव्य मूर्ति बनवाया गया है।जिसका पूरे विधि विधान से वेदी पूजा का कार्यक्रम 17 मार्च को किया जाएगा।समिति के द्वारा प्रसादी वितरण तथा रात्रि में रामायण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।


