महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

धमतरी। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में भी कर रही हैं। जिले के ग्राम श्यामतराई की निवासी, नीतू साहू की कहानी इस बात का प्रेरक उदाहरण है।नीतू का जीवन मजदूरी पर आधारित है।तथा सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उनकी सबसे बड़ी चिंता अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना था।इसी बीच महतारी वंदन योजना उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई।इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।नीतू ने इस राशि का समझदारी से उपयोग करते हुए अपनी दोनों बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्ट ऑफिस भटगांव में खाते खुलवाए।पहले आर्थिक तंगी के कारण वे साल भर में मुश्किल से एक हजार रुपये ही जमा कर पाती थीं, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि की बदौलत वे हर महीने अपनी बेटियों के खातों में 500-500 रुपये नियमित रूप से जमा कर रही हैं।इस प्रकार हर वर्ष 6000 रुपये की बचत बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित हो रही है।नीतू का कहना है कि जब उनकी बेटियाँ बड़ी होंगी, तब यह बचत उनकी शिक्षा और विवाह में महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीतू से वर्चुअल संवाद भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *