
आगामी 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं
धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास अभ्यर्थी को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसके लिए आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज के फोटो आदि दस्तावेज के साथ 16 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।


