

आवेदनों के प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के दिए निर्देश
धमतरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें गंभीरता से सुनीं।तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।आज के जनदर्शन में विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।एवं बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


