
धमतरी। जिले के विभिन्न व्यवसायिक केन्द्रों, ’’युवा’’ कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध के लिए 13 मार्च को लाइवलिहुड कॉलेज में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस मेले में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है।इस मेला में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है।इस मेले स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


