पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

धमतरी। नवंबर में प्रिंस नेताम द्वारा आरोपी आशिष यादव पर हंसिया से हमला किया गया था,जिसके मामले में प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी आशिष यादव,उम्र 20 वर्ष, निवासी बांसपारा,बदला लेने की फिराक में था।आरोपी ने इसी पुरानी रंजिश के चलते बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा109(1) 296, 351(3)बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *