पुलिस द्वारा पिटा एक्ट के तहत कार्यवाही – देह व्यापार कराते 3 आरोपी गिरफ्तार

मकान किराये पर लेकर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार

आरोपियों से मोबाइल,नगदी, दवाइयाँ व अन्य सामग्री सहित 14,827 रुपये की मशरूका जप्त
धमतरी। नगर पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा वार्ड, शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक कर पुलिस द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान मकान के अंदर 2 युवक एवं 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।आरोपियों का नाम सुशील गिलहरे,उम्र 38 वर्ष,निवासी साल्हेवार पारा धमतरी खुमान साहू,उम्र 40 वर्ष, निवासी कर्मा चौक लोचन देवांगन,उम्र 32 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी।पूछताछ में पाया गया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसे का लालच देकर,दबाव बनाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *