छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, द्वारा परीक्षा के पूर्व हेल्पलाईन संचालन किया जा रहा है

धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा के एक दिवस पूर्व मण्डल के अध्यक्ष तथा सचिव निर्देशन में हेल्पलाईन का संचालन किया जा रहा है।संचालित हेल्पलाईन में 7 मार्च को संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उड़िया विषय के विशेषज्ञ ने परीक्षार्थी द्वारा विषयगत समस्या का समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा कुशलता पूर्वक किया परीक्षार्थी के अलावा पालकों का भी शंका समाधान किया गया।परीक्षा के पूर्व व परीक्षा के दौरान हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 में कुल 877 कॉल का समाधान किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *