ग्राम देमार में होली मिलन एवं फाग गीत सम्मेलन का हुआ आयोजन

अतिथियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है : डीपेंद्र साहू

धमतरी। ग्राम देमार में नवयुवक फाग महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं फाग गीत सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य होली पर्व की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में अतिथि डीपेंद्र साहू ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है, यह त्योहार सभी को एकजुट होकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है,इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन गांव की परंपराओं को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि फाग परंपरा हमारी लोकसंस्कृति की अमूल्य धरोहर है, फाग गीतों के माध्यम से गांवों में आनंद और उत्साह का वातावरण बनता है,आयोजन समिति और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई फाग मंडलियों ने पारंपरिक फाग गीतों को झांकी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग और उमंग से सराबोर हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *