
धमतरी। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कुकरेल में वर्ष 1988 से पदस्थ लाइन इंस्पेक्टर रामगोपाल साहू,62 वर्षों की सेवा देकर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं।सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कनिष्ठ अभियंता,सभी स्टाफ उपस्थित थे।कर्मचारी एवं अधिकारी उनके सराहनीय कार्यकाल को याद करते हुए विभाग के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहे।स्टाफ के सदस्यों और क्षेत्र वासियों ने साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


