महासंघ का होली मिलन एवं महिला सम्मान कार्यक्रम

धमतरी। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में 8 मार्च रंगपंचमी पर मानव वन (एडवेंचर कैंप) गंगरेल,में सुबह 10 से 4 बजे तक विद्युत वितरण कंपनी धमतरी व कुरूद संभाग में कार्यरत कर्मचारियों का पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम रखा गया है।इस अवसर पर कामकाजी एवं गृहिणी महिलाओं का सम्मान भी किया जायेगा।साथ ही नई संभागीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जावेगा।महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजनात्मक कार्यक्रम भी तय हुआ है ,कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ मुख्य अतिथि होंगे ,तथा महामंत्री अरुण कुमार देवांगन, उप महामंत्री हरीश कुमार चौहान,विशिष्ट अतिथि होंगे।संभागीय अध्यक्ष ने महासंघ के सभी सम्माननीय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *