
धमतरी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रातः 10 बजे से बाबू पंढरी राय क्रीड़ादत्त इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, कराते, रस्साकसी और योगा सहित आठ खेलों का आयोजन किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी प्रभारी सहायक खेल अधिकारी से 9301007368 पर संपर्क कर सकते हैं।


