
धमतरी। राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों की महा जन-सुनवाई 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।जिसमें रायपुर संभाग के से प्राप्त 290 प्रकरणों की एक साथ सुनवाई आयोग कार्यालय रायपुर में न्यायपीठ द्वारा प्रातः 10 बजे से होगी।आयोग ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवेदिका-अनावेदक को नोटिस तामिल कराकर उपस्थित कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


