कलेक्टर ने नहर लाइनिंग कार्य का किया निरीक्षण, 4426 हेक्टेयर रकबा होगा लाभान्वित

समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर, सोंढूर नहर परियोजना से किसानों को मिलेगा लाभ

धमतरी। कलेक्टर ने नगरी प्रवास के दौरान सांकरा के समीप चल रहे सिंगपुर–दुगली नहर लाइनिंग कार्य का स्थल निरीक्षण किया।अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए तथा प्रभावित किसानों से सतत बातचीत बनाए रखा जाए,परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।परियोजना के पूर्ण होने पर नगरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे दोहरी फसल प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक सुधार की संभावना है।यह परियोजना जिले के दीर्घकालीन कृषि विकास और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।जल संसाधन विभाग मगेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सोंढूर बांध से जुड़ी मुख्य नहरों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत सिहावा वितरक नहर (1) एवं नगरी वितरक नहर (2) का विकास किया जा रहा है।परियोजना पूर्ण होने पर 4426 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।इस परियोजना हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 60.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।नगरी वितरक शाखा के 0 से 17 किलोमीटर तक के कार्य को तीन पैकेज में विभाजित कर निविदा आमंत्रित की गई है।इनमें से दो पैकेज में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *