
धमतरी जिले के 1.24 लाख से अधिक किसानों के खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपये अंतरित
किसान बोले—सरकार का सहयोग खेती को देगा मजबूती
धमतरी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष में धान उपार्जन करने वाले किसानों को बड़ी सौगात मिली।साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी से बटन दबाकर प्रदेश के 24 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त अंतरित की।इसी क्रम में जिले के 1 लाख 24 हजार 463 किसानों के खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे जमा हुई। जिले के चारों विकासखंड में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई और लाभान्वित होने पर बधाई दी।राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से किसानों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखा गया।कई किसानों ने मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होते ही अपनी खुशी व्यक्त की।पारदर्शिता और त्वरित भुगतान से बढ़ा भरोसा डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित होने से न केवल प्रक्रिया पारदर्शी बनी है, बल्कि समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हुआ है।इससे किसानों को साहूकारों या अन्य स्रोतों से ऋण लेने की आवश्यकता कम होगी और वे आगामी कृषि सत्र की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।इस योजना के माध्यम से कृषि लागत में सहयोग देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है।


