रूद्री में मणिकर्णिका सा नजारा

भस्म और फाग के बीच शिव भक्तों में दिखा उत्साह, रूद्रेश्वर महादेव का हुआ विशेष श्रृंगार

कांशी की तर्ज पर रूद्रेश्वर घाट में मसाने की होली का हुआ आयोजन, सम्मान से भावुक हुईं किन्नर

मृत्यु अंत नहीं, महादेव के चरणों में एक उत्सव है: डॉ उपाध्याय

धमतरी। रूद्रेश्वर महादेव घाट में कांशी की तर्ज पर मसाने की होली का भव्य आयोजन किया गया।धर्म और आस्था की त्रिवेणी रूद्रेश्वर घाट में कांशी के मणिकर्णिका घाट जैसा दृश्य जीवंत हो उठा।रूद्रेश्वर महादेव के अभिषेक के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।महादेव का भस्म से विशेष श्रंृगार किया गया।पश्चात किन्नर दीपा शर्मा व उनकी टीम  द्वारा पूजा की गई।समाज की मुख्यधारा से मिले इस सम्मान और स्नेह को देख किन्नर अपने आंसू नहीं रोक पाए।डॉ राकेश सोनी ने सस्वर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया,अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया।वहीं नदी तट में नगाड़े की थाप पर फाग गीतों पर किन्नर सहित उपस्थित शिव भक्त जमकर थिरके।भक्तों पर फूल, राख, अबीर उड़ाए गए। लगभग 2 घंटे तक श्रद्धालु फाग गीतों पर थिरके।इससे माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया।स्वर्गधाम सेवा समिति के महासचिव अशोक पवार ने कहा कि कांशी की तर्ज पर यह आयोजन धमतरी में प्रथम बार हुआ।महादेव की कृपा से यह सब संभव हो पाया। अगले वर्ष कुछ नवाचार के साथ आयोजन करेंगे।यह अभिषेक, पूजा और होली ने पर्व के पहले ही लोगों में होली का उत्साह भर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *