नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण व संकल्प सभा में शामिल हुए धमतरी के कार्यकर्ता

धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय,में शपथ ग्रहण समारोह एवं ‘संकल्प सभा’ संपन्न हुई।इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने,जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में जिले के 30 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे।कार्यक्रम के दौरान जाखड़ ने पदभार ग्रहण किया और देशभर से आए कार्यकर्ताओं को छात्र हितों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। देवांगन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और आश्वस्त किया कि जिले का एक-एक कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *