महेश फाउन्डेशन के द्वारा भोलेनाथ के मूर्ती के साथ 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह

नगरी। मुचकुन्द ऋषि व सोन्ढूर डैम के पास महेश फाउन्डेशन के द्वारा 40 फीट भगवान शंकर का मूर्ती स्थापना का कार्यक्रम25 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।इसी कडी में 28 फरवरी को 11 निर्धन कन्या विवाह का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में शामिल होने बडी संख्या में श्रद्धालु पहुच रहे व धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन रहे।वहीं महेश फाउन्डेशन के संचालक हितेश सिन्हा ने बताया की उनके पिता का सपना था की वो एक भव्य भोलेनाथ की मूर्ती का स्थापना करेगे व जो गरीब निर्धन परिवार है उनका विवाह करायेगे।उन्ही के प्रेरणा से आज 11 गरीब परिवार के लोगो का चयन कर विवाह का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही वर व वधू पक्ष के साथ जितने भी श्रद्धालू परिजन ग्रामीण आये है,सभी के लिये पाच दिनो तक भण्डारे का भी आयोजन महेश फाउन्डेशन द्वारा कराया जा रहा है।एक घर में जिस तरह उपहार दिया जाता है वैसा ही पलंग , आलमारी , सोफा सेट , कूलर , ट्रेसिग, बर्तन का सेट के साथ विवाह जोडे भी दिया गया व यह विवाह योजना निरंतर हर वर्ष महाशिव रात्री के अवसर पर कराया जायेगा।किसी भी गरीब व निर्धन परिवार को ये अह्सास ही नही होने देगे की उनकी शादी मे कोई कमी रह गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *