
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को फसल विविधीकरण के साथ बेहतर आमदनी का अवसर मिल सके।
भारत सरकार द्वारा संचालित Central Sector Scheme for Development of Makhana के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग को जिले के लिए भौतिक लक्ष्य प्रदान किया गया है।इस योजना के तहत तालाब में मखाना खेती हेतु 96.43 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रति हेक्टेयर 71,600 रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। वहीं खेत में 27.42 हेक्टेयर का तय किया है,जिसके लिए 52,800 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। साथ ही कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, बीज चयन, रोपण, फसल प्रबंधन एवं विपणन संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं समय पर अनुदान उपलब्ध कराया जाए, ताकि मखाना उत्पादन को संगठित रूप से बढ़ावा मिल सके।एवं उप संचालक उद्यान,ने कहा कि मखाना की मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है तथा यह फसल कम जोखिम और बेहतर लाभ की दृष्टि से किसानों के लिए उपयुक्त है। कृषकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।इच्छुक किसान जिला कार्यालय, उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।


