
धमतरी। जिले के रूद्री निवासी न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने आज कलेक्टर से मुलाकात की।इस अवसर पर कलेक्टर ने साहू को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।कहा कि जिले के युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी हैं।कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो, तो जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।वहीं साहू ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए समाज और जिले के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।


