
विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं त्वरित सूचना प्रेषण के दिए निर्देश
धमतरी। पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।उक्त निर्देशों के परिपालन में एसपी धमतरी द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, विधानसभा सेल एवं कार्यालय प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधानसभा सत्र से संबंधित समस्त तैयारियों, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।तथा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


