ग्राम पंचायत देमार में महतारी सदन का भूमिपूजन हुआ संपन्न,

महतारी सदन जैसी पहलें ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर रोजगार, कौशल विकास और आत्मसम्मान से जोड़ने का माध्यम बनेंगी : सांसद रूपकुमारी चौधरी

महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़े बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है : रंजना साहू

धमतरी। ग्राम पंचायत देमार में महतारी सदन के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं विशेष रूप से रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि पूजन के साथ हुई। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने महतारी सदन के निर्माण को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया, यह सदन ग्रामीण बिहान योजना तथा स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए स्वरोजगार, प्रशिक्षण, सामूहिक गतिविधियों और सामाजिक सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है,कहा कि देमार में बनने वाला यह सदन आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा केंद्र सिद्ध होगा।वही साहू ने कहा कि बिहान योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, महतारी सदन उनके लिए स्थायी मंच प्रदान करेगा, जहां से वे प्रशिक्षण, उत्पादन और विपणन जैसी गतिविधियों को संगठित रूप से आगे बढ़ा सकेंगी।ग्रामवासियों से इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्माण महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *