
उत्कृष्ट आत्मानंद के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू रहीं उपस्थित
धमतरी। परीक्षा पे चर्चा का नौंवा संस्करण आज आयोजित हुआ,जिसमें देश और विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों,देश भर में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं,वहीं धमतरी के बठेना वार्ड स्थित महेतरू राम धीवर उत्कृष्ट आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों के साथ रंजना साहू ने भी इस चर्चा में जुड़ते हुए,साहू ने कहा भारत में हर छात्र जिस बातचीत का इंतजार करता है वह है, मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा,आज प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों से वर्चुअली रूबरू हुए,प्रधानमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत किया , ताकि वे छात्रों के सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मदद कर सकें।यह अपनापन और मार्गदर्शन ही है जो आज के युवाओं को स्पष्टता और आत्मबल के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है,आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में जब छात्र तनाव और दबाव के बीच खुद को अकेला महसूस करते हैं, तब देश के प्रधान का एक अभिभावक बनकर उन्हें “परीक्षा को उत्सव” की तरह मनाने की प्रेरणा देना, उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है।हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। प्रधानमंत्री द्वारा मिले मार्गदर्शन को आत्मसात करके आगे बढ़ें और देश को शिक्षक और वैभवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान दें।


