
भखारा में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, नागरिकों को मिलेगी त्वरित सुविधा
धमतरी। आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा एक और जनहितकारी निर्णय लिया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम–1908 के प्रावधानों के तहत भखारा,लवन, सकरी एवं राजकिशोर नगर में चार नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्णय के तहत भखारा में उप पंजीयक कार्यालय की स्थापना को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।भखारा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को अब रजिस्ट्री कार्य के लिए धमतरी नहीं आने पड़ेगी।इससे पंजीयन कार्यालयों में भीड़ कम तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं प्राप्त होंगी।कलेक्टर ने कहा कि इस नए उप पंजीयक कार्यालयों के खुलने से पंजीयन संबंधी कार्यों में सुगमता आएगी और सुशासन को मजबूती मिलेगी।तथा पंजीयन विभाग द्वारा 10 नवाचारात्मक सुधार लागू किए गए हैं, जिनका लाभ इन नए कार्यालयों के माध्यम से भी मिलेगा।


