जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा,

‘विकसित भारत जी-राम-जी’ योजना के पैम्पलेट वितरित

धमतरी। जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक के दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “विकसित भारत जी-राम-जी (Viksit Bharat G-RAM-G)” योजना के पैम्पलेट जनप्रतिनिधियों को वितरित किए गए।बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरुण सर्वा ने उपस्थित सदस्यों को योजना की अवधारणा, उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।कहा कि यह योजना ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, पारदर्शी और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सकेगा।इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित पंचायतों की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना है, जिसमें पीएम गति-शक्ति के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत स्वरूप में क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके माध्यम से आधारभूत संरचना, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत भौगोलिक परिस्थितियों एवं नगरीकरण के स्तर के अनुसार विकास कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग, तथा सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) जैसे प्रावधानों के माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *