
धमतरी। कलेक्टर के आदेशानुसार खनिज विभाग द्वारा ग्राम सारंगपुरी में औचक निरीक्षण कर 3 ट्रैक्टर रेत खनिज से भरे हुए बिना वैध परिवहन पास के अवैध परिवहन करते पाए गए, जिनमें 2 ट्रैक्टर स्वराज एवं 1 ट्रैक्टर सोनालिका शामिल हैं।मौके पर ही तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर दर्ज प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।


