कुर्रा आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन’

पोषण, महिला सहभागिता और बाल स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता; प्रतियोगिताओं का आयोजन

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत कुर्रा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें महिला एवं बाल विकास सभापति सिंधु बैस ने ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक सहभागिता का महत्व बताया। पंच धार्मिन साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए रंगोली, मेहंदी, क्विज और स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।इस दौरान राशिदा बेगम एवं गायत्री को ‘महतारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोग एवं न्योता भोजन के लिए सुग्रीव दीवान और सीताराम पटेल तथा स्वस्थ बच्चे की माता हीरा बैस को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों को महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया एवं समापन पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों को नाश्ता वितरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *