धमतरी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित,

बेहतर प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ा

धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया।जिसमें जिले में दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं उत्साहजनक रहा।जारी आंकड़ों के अनुसार कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 84.18 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें बालकों का परिणाम 79.40 प्रतिशत एवं बालिकाओं का 87.33 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 76.18 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का परिणाम 68.15 प्रतिशत तथा बालिकाओं का 82.01 प्रतिशत दर्ज किया गया।वहीं ग्राम कंडेल की कक्षा 12वीं की छात्रा कुशुमलता ने 500 में से 487 अंक (97.40 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है,जो जिले के लिए गौरव का विषय है।कलेक्टर ने कुशुमलता को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं जिले की समस्त शिक्षा टीम, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी तथा कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *