बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए शहर में एक पहल की आवश्यकता है,

प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर नागरिकों एवं यातायात प्रभारी को राहत देने के लिए छांव उपलब्ध कराने की

धमतरी। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए शहर में एक पहल की आवश्यकता है, जिसके तहत प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े नागरिकों एवं यातायात प्रभारी/कर्मचारियों को राहत देने के लिए छांव की व्यवस्था की जानी चाहिए जो पूर्व में जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने करवाया था।दोपहर में तापमान अत्यधिक बढ़ जाने के कारण सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों, पैदल यात्रियों एवं ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है।इस को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठनों एवं प्रशासन के सहयोग से प्रमुख चौराहों पर शेड (छांव) लगाने की पहल होनी चाहिए।जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लू एवं तेज धूप से बचाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगे कर्मियों को राहत प्रदान करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *