बढ़ते तापमान और जल संकट के बीच स्कूल संचालकों का पर्यावरण बचाने का संकल्प

धमतरी। बढ़ते तापमान, जल संकट और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के लगभग 80 विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी, अनियमित वर्षा और जल स्रोतों में कमी भविष्य के लिए गंभीर संकेत हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संघ ने शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया और सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली तथा सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *