
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
धमतरी। दिनांक 7 एवं 8 फरवरी की रात आकाशगंगा कॉलोनी (फेज-1 एवं फेज-2) में चार आवासीय मकानों में चोरी की घटनाएं घटित हुईं।घटना के समय संबंधित परिवार बाहर प्रवास पर थे अथवा अन्य कारणों से घर पर उपस्थित नहीं थे।इस संबंध में थाना कोतवाली में कुल चार प्रकरण क्रमांक 0054, 0056, 0057 एवं 0059 पंजीबद्ध किए गए।चारों घटनाओं में आरोपियों की कार्यप्रणाली समान रही।तथा आरोपियों ने केवल उन मकानों को निशाना बनाया, जिनमें ताला लगा हुआ था और परिवार अनुपस्थित थे।FIR क्रमांक 0059 में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में 8 फरवरी को चार अज्ञात व्यक्तियों को घर में प्रवेश करते देखा गया। घटना के पश्चात आरोपी धमतरी बस स्टैंड से बस द्वारा रवाना हो गए।जिसके सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई,विभिन्न स्थानों से टावर डंप प्राप्त किए गए।कोरबा जिले की एनटीपीसी कॉलोनी में भी इसी प्रकार की चोरी की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर धमतरी पुलिस द्वारा कोरबा पुलिस से समन्वय स्थापित कर घटनास्थल का निरीक्षण एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।इसके उपरांत 12-13 फरवरी को अंबिकापुर में भी चोरी की घटना सामने आई। वहां भी टावर डंप, रूट विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पुष्टि हुई कि एक ही गिरोह विभिन्न जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा है।आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के टाटा थाना क्षेत्र के एक सक्रिय चोर गिरोह के रूप में हुई।गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश बवानिया,उम्र 28 वर्ष,के विरुद्ध धारा 331(4),305(a),3(5) अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।तथा शेष तीन आरोपियों के संबंध में सुराग प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी हेतु शीघ्र ही टीम रवाना की जाएगी। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।


