देवपुर में संभावनाओं को मिला बल: आजीविका, स्किल और पर्यटन पर कलेक्टर का फोकस

कुलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी होगी, देवपुर में विकास कार्य तेज: कलेक्टर

धमतरी। कलेक्टर ने आज ग्राम पंचायत देवपुर में पंच-सरपंच,महिला समूह, एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।महिला समूह दीदियों से आजीविका संबंधी बातचीत कर दूध उत्पादन कलेक्शन, के बारे में पूछा।एवं हथकरघा के साथ ही अन्य जीविकौपार्जन की बात की।कहा कि 100 लीटर दूध कलेक्शन होने पर देवभोग दूध क्लेक्शन सेंटर और महिलाएं हाथकरघा करती है तो हथकरघा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।वहीं देवपुर में पर्यटन की संभावना को देखते हुए दो कमरे का रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की तथा जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन ने सार्वजनिक कला मंच और अटल व्यवसायिक परिसर बनाने की घोषणा की।वहीं कुलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी हो जाएगी,इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है, कहा कि कुलियारी में स्किल सेंटर बना है।जहाँ युवाओं को विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण दिया जाता है, सेंटर में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, नर्सिंग आदि का प्रशिक्षण की व्यवस्था है।जहां आपके गांव के बच्चे प्रशिक्षण ले सकते है।इस दौरान कलेक्टर द्वारा सामुदायिक बाड़ी एवं वृक्षारोपण कार्य ग्राम पंचायत सारंगपुरी का भी निरीक्षण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *