कन्हारपुरी-भूसरेंगा- बगदेही सड़क चौड़ीकरण, कार्य में सैंकड़ों हरे भरे पेड़ों की कटाई

बगैर किसी के अनुमति लकड़ी माफिया पेड़ों को काटकर आरा मिलो में बेचा, मिलीभगत की आशंका

धमतरी। एक तरफ जहां क्षेत्र के विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण की दुहाई देकर वृक्षारोपण एवं गार्डनिंग करने अपील कहते हैं। तो दूसरी तरफ कंहारपुरी से बगदेही – कोसमर्रा मोड़ तक बन रहे सड़क चौड़ी करण, मजबूती करण के दौरान सड़क किनारे हरे भरे सैंकड़ों पेड़ों को बगैर किसी के अनुमति के काटकर बेचे जा रहे हैं।इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।जिससे प्रशासन को लाखों की राजस्व क्षति हो रही है। जिसमें लोकनिर्माण विभाग, निर्माण ठेकेदार के कुछ कर्मचारियों, वन विभाग पर मिलीभगत की अंदेशा जताया जा रहा।मालूम हो कि लोकनिर्माण विभाग से 35 करोड़ 17 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है।जिससे 10 मीटर का सड़क बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *