

धमतरी। जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन एवं कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया।कार्यकर्ता केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं युवाओं की उपेक्षा के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहते थे।राजा देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना कोई अपराध नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।सरकार यदि युवाओं और किसानों की आवाज़ से डरकर रोकने और बंद करने लगी है, तो यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है।किसान आज भी उचित मूल्य पाने के लिए संघर्षरत है, प्रदेश के किसान धान विक्रय को लेकर चिंतित और परेशान है,बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग निराश है।लेकिन सरकार इन सवालों से भागने के बजाय विपक्षी आवाज़ों को दबाने में लगी है।


