दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत एवं रामकथा का भव्य आयोजन

कथावाचक आचार्य रत्नेश्वरानंद महाराज, दीदी पूर्वी श्रीधाम वृंदावन होंगे 

धमतरी। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण रिसाईपारा में 19 से 25 नवंबर तक ब्रजराशिकों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक रत्नेश्वरानंद महाराज तथा दीदी पूर्वी श्रीधाम वृंदावन होंगे।पहले दिन मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।जो भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।एवं 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे हवन पूजन, तथा शाम 4 बजे से विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान श्रीराम एवं माता जानकी का शुभ विवाह किया जाएगा।कथा का समय दोपहर 2 से 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा तथा सायं 4 बजे से श्रीराम कथा होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *